- बारिश का पानी इकट्ठा होने से बढ़ा डेंगू का खतरा
देहरादून। देर रात्रि हुई तेज बारिश की वजह से सहारनपुर रोड स्थित नगर निगम के कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पानी भग गया। बारिश के पानी के एकत्रित होने से डेंगू का खतरा बढता जा रहा है।
आज यहां दून में तेज बारिश के कारण सरकारी कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में ओर छत पर तमाम बारिश का पानी इकट्ठा हो रहा है जिसे डेंगू का खतरा बढ़ रहा है यही घटना मालवीय रोड कॉम्प्लेक्स के नगर निगम कॉम्प्लेक्स का हाल है बारिश का तमाम पानी ओर सामने नाला उफान पर होने से सारा पानी रोड से कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में जमा हो जाता है ओर हर बरसात में उसा निकाला नहीं जाता जो दो चार दिन में अपने आप काम हो जाता है, इससे पूर्व क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी ओर नगर निगम के अधिकारियों को इससे अवगत कराया था बेसमेंट का भी नाजायज फायदा अराजकतत्व उठा रहे हैं, वहां रात्रियों में शराब और नशे का कारोबार जोरों पर होता है, कई बार शासन प्रशासन को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है फिर भी इस पर चुप्पी सदे है। नगर निगम कॉम्प्लेक्स के व्यापारी ओर अस पास के दुकान दार द्वारा एक महीने पूर्व जिला अधिकारी कार्यालय ओर नगर निगम कार्यालय में एक एप्लिकेशन व्यापारी द्वारा दी गई है जिसमें स्वछता ओर कॉम्प्लेक्स का जिर्णाेद्धार के संबंध में प्रशाशन को वहां की स्थिति से अवगत कराया गया है





