कैबिनेट मीटिंग में धामी सरकार ने लिए बड़े फैसले: विधायक निधि में बढ़ोत्तरी, हुए 5 करोड़

0
184

गैरसैंण। उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में राज्य के विधायकों की विधायक निधि में बढोत्तरी करते हुए धामी सरकार ने बड़े फैसला लेते हुए अब विधायक निधि को 5 करोड़ रुपए किए जाने का फैसला लिया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैंण में आज 13 मार्च से शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन आज कैबिनेट मीटिंग में राज्य की धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए उत्तराखंड में विधायकों की विधायक निधि को अब 5 करोड रुपए कर दिया गया है। वहीं महिला मंगल दलों को मिलने वाली धनराशि को भी बढ़ाने के साथ—साथ मंदिरों के निर्माण और सौंदर्यीकरण की धनराशि को भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
प्रदेश के मंदिरों के सौन्दर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख की बजाय 50 लाख मिलेंगे वहीं महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई। बता दें कि विधानसभा सत्र आहूत होने के चलते कैबिनेट मीटिंग की जानकारी सरकारी प्रेस नोट से उपलब्ध नहीं होती है जो जानकारी उपलब्ध हुई है वो आधिकारिक रूप से सूत्रों के हवाले से है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here