Home News Posts उत्तराखंड हर तरफ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की धूम : धामी ने झाड़ू लगा...

हर तरफ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की धूम : धामी ने झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश

0
495

  • सभी 13 जिलों के लिए स्वच्छता वाहन किए रवाना
  • अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया

देहरादून। देश कल अपनी स्वतंत्रता दिवस की 77वी वर्षगांठ मनाने जा रहा है। आजादी के अमृत काल में मनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां कई दिनों से जारी हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड को यहंां आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए सजाया संवारा जा चुका है।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण के साथ हर घर तिरंगा का संदेश लोगों को दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा भी अपने निजी आवास पर झंडा फहराया गया। 12 अगस्त से जारी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं आज टिहरी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया वहीं बागेश्वर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री आज यहां से सभी 13 जिलों के लिए 13 स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो सभी जिलों में जाकर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं तथा एक वृक्ष मां के नाम जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह राष्ट्रीय एकता और अखंडता के इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सहभागी बने। उन्होने लोगों से कहा कि स्वच्छता के अभियान के तहत सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर कल परेड ग्रांउड में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी दून का कहना है कि इसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम कल सुबह 10ः00 बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर देश के विभाजन की विभीषिका झेलने वाले लोगों को भी याद किया और श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here