Home News Posts उत्तराखंड उत्तरकाशी में चल रहे आपदा राहत की डीजीपी ने की समीक्षा

उत्तरकाशी में चल रहे आपदा राहत की डीजीपी ने की समीक्षा

0
477

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उत्तरकाशी जनपद में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु भेजे गये पुलिस की विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी एवं टीम लीडर्स शामिल हुए।
बैठक के दौरान, पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की अघतन जानकारी ली तथा घटनास्थल पर कार्यरत बलों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि विपरीत परिस्थितियों, मार्ग अवरोधों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद पुलिस फायर और अन्य एजेंसियों ने आपसी समन्वय से बड़ी संख्या में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुँचाई। बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि राहत एवं बचाव के दूसरे चरण में विशेष फोकस किया जाएगा। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य समस्त एजेंसियों से समन्वय करते हुए घटनास्थल को अलग अलग सेक्टर में बांटकर उनका दायित्व निर्धारित करते हुए ठोस रणनीति बनाकर खोज एवं बचाव की कार्यवाही करने हेतु निम्न निर्देश दिए गए। सर्च और रेस्क्यू अभियान में गति लाने के लिए फायर, और पुलिस बल की पर्याप्त संख्या को धराली और हर्षिल घटनास्थल में रणनीतिक रूप से तुरंत तैनात किया जाए। स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्तियों की सटीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here