रक्षा मंत्री ने किया गुरुकुलुम, परिसर का शिलान्यास

0
131
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी रामदेव के कामों को सराहा
  • गुरुकुल की शिक्षा बनाती है समाज में संस्कारी
  • देश का सबसे बड़ा गुरुकुलम हरिद्वार में स्थापित

हरिद्वार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पतंजलि गुरुकुलुम के नए परिसर निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुकुल की शिक्षा व्यक्ति को संस्कारी और राष्ट्रभक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि गुरुकुलम शिक्षा पद्धति हमारे देश की सबसे पुरानी पद्धति है। आधुनिक और मॉडर्न शिक्षा के इस दौर में हम तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान विज्ञान में तो आगे निकल रहे हैं लेकिन सांस्कृतिक और संस्कारी शिक्षा में पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने गुरुकुलम शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में पतंजलि योगपीठ की ओर से किए जाने वाले प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि स्वामी रामदेव न सिर्फ योग और आध्यात्मिक के क्षेत्र में बल्कि आयुर्वेद और शिक्षा के क्षेत्र में भी असाधारण योगदान दे रहे हैं।
दर्शनानंद महाविघालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर परिसर में यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम में मौजूद तमाम विशिष्ट व्यक्तियों ने आहुति दी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी के अलावा कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी रामदेव ने योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में देश ही नहीं दुनिया भर के लोगों को जीवन की नई कला सिखाने का काम किया है योग और अध्यात्म के जरिए हम कैसे निरोग और स्वास्थ्य रह सकते हैं, लोगों को जागृत किया है। आज दुनिया भर के लोग भारतीय योग व अध्यात्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब उनके द्वारा गुरुकुलम के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में आदित्य काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में देश के सबसे बड़े गुरुकुल की स्थापना होना देवभूमि के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल में जिस तरह के संस्कार और शिक्षा दी जाती है वह आदर्श मनुष्य को सभ्य नागरिक बनाती है। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव समाज और राष्ट्र के लिए जो कुछ कर रहे हैं वह अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुरुकुल के आचार्य, विघार्थी और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here