Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, दो की मौत चार घायल

कार खाई में गिरी, दो की मौत चार घायल

0
618

देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतको व घायलों को बाहर निकाला। जहंा चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग पांच बजे मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि एक टाटा टियागो कार ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर गहरी खाई में गिर गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर सर्विस व एसडीआरएफ को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार में फंसे सभी 6 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया, कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 4 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है। घटना में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। मृतकों के नाम अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश व अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तरप्रदेश है जबकि घायलों के नाम गुल्लू पुत्र बालेराम राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश, मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश व सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here