Home News Posts उत्तराखंड श्री राम भक्तों का 26 सदस्यों का दल अयोध्या धाम रवाना

श्री राम भक्तों का 26 सदस्यों का दल अयोध्या धाम रवाना

0
557


देहरादून । माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आचार्य डा0 बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में और प्रधानमंत्री बाल पुरुस्कार से सम्मानित अनुराग रमोला की गरिमामई उपस्थिति में श्री राम भक्तो का 26 सदस्यों का दल पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में जलाभिषेक और माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में विशेष पूजा अर्चना और मंदिर में स्थित श्री रामदरबार की पूजा अर्चना कर टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी जी महाराज का शुभ आशीर्वाद लेकर चन्दर रोड स्थित अनुराग रमोला के आवास पर पहुंचा । श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी से 6 माह की दिन रात की मेहनत से अनुराग रमोला द्वारा श्री रामलला जी की पेंटिंग बनाई है। अभियान को श्री राम चित्रकला सेवा नाम दिया गया है, विधि विधान से पूजा अर्चना कर पेंटिंग को अयोध्या जाने वाले वाहन में विराजमान कराया गया। सभी तीर्थ यात्रियों को मंगल तिलक और पटके पहनाए गए। भजन कीर्तन, सुंदर कांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ करते हुवे राम भक्तो का दल आज रात अयोध्या पहुंचेगा। कल प्रातः श्री राम मंदिर में पेंटिंग की विशेष प्रतिष्ठा श्री राम लला के श्री चरणों में की जायेगी और श्री ओनेश्वर महादेव मंदिर ग्राम देवल, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल में पेंटिंग आम भक्तो के दर्शनार्थ भेंट की जाएगी। अभियान दल में रामलीला में पी एच डी करने वाले और सालों तक रामलीला में भगवान श्री राम का अभिनय करने वाले 84 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक डा0 मथुरा दत्त जोशी, शिक्षाविद कवि दत्त उपाध्याय, प्रसिद्ध सुंदरकांड और भजन गायक पंडित कमल जोशी, पंडित संजय जोशी अनुराग रमोला के पिता चैत सिंह रमोला आदि शमिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here