भाजपा ने विपक्षी दलों के नेताओं के लिए खोले पार्टी के द्वार

0
1511

  • 1200 से अधिक नेताओं की सूचीः भटृ
  • कई पार्टी और बड़े नेताओं के नाम शामिल

देहरादून। भाजपा ने अब सभी दलों के नेताओं के लिए अपनी पार्टी के दरवाजे खोल दिए हैं। आगामी फरवरी माह में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
यह जानकारी आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ द्वारा पत्रकारों को दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक 1200 से अधिक लोग उनसे संपर्क कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास भाजपा में आने के इच्छुक नेताओं की सूची है। पत्रकारों द्वारा जब नाम बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी किसी का भी नाम उजागर नहीं करेंगे। इन नामों का खुलासा उसी दिन होगा जिस दिन उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान कर ज्वॉइनिंग दी जाएगी। इन अन्य दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल करने की शर्तों पर उन्होंने कहा कि कोई खास शर्तें नहीं है बस भाजपा में आने वाले नेता और कार्यकर्ताओं की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए।, बाकी कोई शर्त नहीं है।
क्या भाजपा में आने वाले इन 1200 नेताओं में कांग्रेस के नेता भी शामिल है तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य कई दलों के बड़े नेताओं के नाम भी उनकी सूची में है लेकिन अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की ज्वाइनिंग के लिए कुछ कार्यक्रम भाजपा मुख्यालय तो कुछ कार्यक्रम जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में हम सभी दलों के नेताओं का स्वागत को तैयार है। जो भी भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यश्ौली से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करना चाहता है वह आ सकता है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं को चुनाव पूर्व भाजपा में शामिल कराने का अभियान चलाया जाता रहा है। पार्टी का मानना है कि विपक्ष को कमजोर करने और स्वयं को और अधिक ताकतवर बनाने की यह रणनीति भाजपा के लिए मुफीद साबित हुई है अब उसे किसी भी चुनाव में जीत के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here