Home News Posts उत्तराखंड भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0
390

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष व वर्तमान के भेल सविंदाकर्मी ने देर रात खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
घटना ज्वालापुर के पूर्वीनाथ नगर इलाके की है। जानकारी के अनुसार पेशे से भेल के संविदा कर्मी विजयंत चौधरी पुत्र जसंवत चौधरी ने बीती रात पहले लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग की। जिसके बाद उन्होने खुद को गोली मार ली। क्षेत्र में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर कॉलोनी में सनसनी फैल गई। परिजनों व आस पड़ोस के लोगों द्वारा उन्हे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुबह तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। विजयंत चौधरी मोदी ऐप के जिला संयोजक भी थे। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की वजह से विजयंत चौधरी के परेशान चलने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here