Home News Posts उत्तराखंड बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड मलिक दिल्ली से गिरफ्तार

बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड मलिक दिल्ली से गिरफ्तार

0
629
  • पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को 50 हजार ईनाम की घोषणा की

    देहरादून। बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की ।
    आज यहां इसकी जानकारी देते हुए नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम एवं प्रवक्ता पुलिस मुख्यालय ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा एवं उपद्रव की घटना में नामजद आरोपी अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक ने पुलिस टीम को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है। आज 02 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 81 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here