Home News Posts उत्तराखंड आंधी में पेड गिरने से दो की मौत, छह घायल

आंधी में पेड गिरने से दो की मौत, छह घायल

0
717

टनकपुर। आंधी तूफान में पेड गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस आंधी तूफान आने से रात में कुमाऊं के कई क्षेत्रों में नुकसान होने की खबर सामने आई है। चंपावत जिले के टनकपुर में बीती शाम आंधी के चलते पेड़ नीचे गिर गया। जिसके नीचे दबकर एक श्रद्धालु समेत दो लोगों की मौत हो गई। बता दें कि घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि गत दिवस शाम को मौसम बिगड़ने के बाद तेज हवा और आंधी चली। जिसकी वजह से रेलवे मार्ग पर पाकड का बहुत भारी पेड़ अचानक जमींदोज हो गया। इसी दौरान पेड़ के नीचे से ई—रिक्शा और कुछ लोग निकल रहे थे, जो पेड़ के नीचे आ गए। एक ढाबा भी पेड के नीचे दब गया। मौके पर चीख पुकार मची तो सूचना के बाद सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल हरपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन दस्ते की टीम भी आ गई। जिसके बाद पेड़ को काटकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। डेढ़ घंटे के बाद आठ लोगों को निकाला गया। जिनमें से पूर्णागिरी मंदिर जा रहे एक श्रद्धालु समेत दो लोगों की मौत हो गई। प्रभारी एमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि 17 वर्षीय मोहित कश्यप पुत्र वेद प्रकाश, निवासी संजयनगर बरेली और 60 वर्षीय मोहम्मद उमर पुत्र छिद्दा, निवासी न्यूरिया जिला पीलीभीत की मौत हो गई। इस हादसे के बाद रेलवे मार्ग पर एक घंटे तक आवाजाही भी प्रभावित रही। साथ ही बिजली पर भी असर पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here