Home News Posts उत्तराखंड भूस्खलन की चपेट में आया एक मकान, दबकर मां—बेटी की मौत

भूस्खलन की चपेट में आया एक मकान, दबकर मां—बेटी की मौत

0
479

टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में देर रात हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक मकान के अंदर मां और बेटी दब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें दोनो के शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतू स्थानीय पुलिस को सौंप दिये गये है। वहीं भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
तोली गांव के ग्राम प्रधान रमेश जिरवाड़ ने बताया कि रात को दो ढाई बजे क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इसी दौरान वीरेंद्र लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मकान के पीछे से हुए भूस्खलन में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। घर के अंदर सो रही वीरेंद्र लाल की पत्नी सरिता देवी (36) और उसकी बेटी अंकिता (15) अंदर मलबे में दब गई है। जबकि परिवार के अन्य लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी। जिन्होने मौके पर पहुंच कर उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटो चले रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ ने दोनो के शव बरामद कर लिये है। जिन्हे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं तिनगढ़ गांव का जूनियर हाई स्कूल भवन भी भूस्खलन से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here