Home News Posts उत्तराखंड अनुशासन का चला चाबुक, भाजपा ने चार कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

अनुशासन का चला चाबुक, भाजपा ने चार कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित

0
1140

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भाजपा द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
बता दें कि हरिद्वार की लक्सर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि लक्सर विधानसभा सीट के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा के बजाय दूसरे दल के प्रत्याशी के लिए कार्य किया और पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। जिसके पीछे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का हाथ है। उन्होने भाजपा केे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की थी। इस मामले पर हरिद्वार जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने नामित सभासद समेत चार कार्यकर्ताओं पूर्व लक्सर मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, नगर पालिका सभासद के पति कुलदीप कुमार, राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता और नामित सभासद भूपेंद्र निगम को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here