Home News Posts उत्तराखंड सोमवार को सचिन पायलट दून दौरे पर, करेगें राजपुर विधानसभा सीट पर...

सोमवार को सचिन पायलट दून दौरे पर, करेगें राजपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार

0
903

देहरादून। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के भी स्टार प्रचारक उत्तराखण्ड पहुंचने लगे है। इस क्रम में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को देहरादून दौरे पर आ रहे है। जो राजपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के साथ ही दोपहर 12.30 बजे प्रैस वार्ता करेंगे व उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को वर्चुअल संबोधित करेंगें।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में चुनावों को लेकर प्रचार तेज कर दिया गया है। इस क्रम में अब कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा भी शुरू हो गया है। उन्होने बताया कि सचिन पायलट सोमवार को देहरादून आ रहे हैं। वही कांग्रेस की राष्टीय महामंत्री प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे की संभावनाएं भी बन रही है। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को प्रियंका गांधी कांग्रेस के घोषणापत्र को वर्चुअल संबोधित करेंगी। लेकिन साथ ही उनका फिजिकली दौरा भी उत्तराखंड में हो सकता है।
बता दें कि इन दिनों विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा व कांगे्रस के स्टार प्रचारकों का उत्तराखण्ड दौरा शुरू हो चुका है। बीते दिनों भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखण्ड दौरा हुआ था अब सोमवार को कांग्रेस राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून दौरे पर आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here