भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

0
427

भाजपा युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा और कांग्रेसियों के बीच आरोप—प्रत्यारोप की आग अब दून तक पहुंच चुकी है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी व सोनिया गांधी के पुतले फुके। वेरीकेटिंग तोड़कर भाजपा कार्यकर्ता जब कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंच गए तो कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी सड़कों पर आ गए जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को खांसी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

बीते कल पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोके जाने को लेकर दिल्ली में बैठे भाजपा नेताओं ने इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया तो उत्तराखंड भाजपा ने भी अपनी आस्तीने चढ़ानी शुरू कर दी। भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता सोनिया और राहुल गांधी के पुतले लेकर एस्लेहाल राजपुर रोड पहुंच गए। भाजपा के इस प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने बेरिकेटिंग लगा कर उन्हें रोका गया लेकिन कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंच गए जिसे देखकर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी बाहर निकल आए। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जब जुबानी झड़प होने लगी तो पुलिस भी एक्शन में आ गई और उसने संघर्ष को टालने की कोशिश की। पुलिस की मशक्कत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को जैसे—तैसे वापस भेजा गया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस भवन लौट गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया व राहुल गांधी के पुतले फुके और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
यह हालांकि कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पूर्व भी भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कई मौकों पर कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन व संघर्ष की घटनाएं सामने आती रही हैं। जिस समय राजपुर रोड पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हो रही थी राजपुर रोड पर इस दौरान लंबा जाम लग गया था जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here