अमित सिन्हा, मुरुगेशन भी आज से कंधे पर लगाएंगे अशोक क्रास
देहरादून। सरकार द्वारा आज उत्तराखंड पुलिस के कुछ आला अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। संजय गुंज्याल, अमित सिन्हा और डॉक्टर वी.मुरुगेशन आज से अपने कंधों पर क्रास के साथ अशोक भी लगा सकेंगे। तीनों अधिकारियों का प्रमोशन डीसीपी के साथ ही एडीजी रैंक पर हो चुका है। संजय गुंज्याल को इंटेलिजेंस चीफ के पद पर बरकरार रखा गया है जबकि दस आईपीएस अफसरों की नए सिरे से की गई पोस्टिंग में पुराने महकमों में ही बरकरार रखा गया है। जबकि एडीजी डॉक्टर पीवीके प्रसाद को सीआईडी से हटाकर अभियोजन की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि 1997 बैच के अधिकारी संजय गुंज्याल जो सबसे अधिक भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माने जाते हैं, पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सबसे अधिक भरोसा जताते हुए उन्हें इंटेलिजेंस चीफ बनाया गया है। क्योंकि इंटेलिजेंस चीफ को जब चाहे तब मुख्यमंत्री से मिलने का अधिकार होता है। आज ही आईजी बनाए गए केवल खुराना को अभिसूचना से हटाकर पुलिस आधुनिकीकरण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वही आईपीएस विमला गुंज्याल को पीएसी सतर्कता से हटाकर सीआईडी दूरसंचार दिया गया है। डीआईजी बनी निवेदिता कुकरेती को कार्मिक से हटाकर अभिसूचना भेजा गया है। पी. रेणुका देवी को लॉ एंड ऑर्डर व क्राइम ब्रांच की जिम्मेवारी मिली है तथा बरिन्दर जीत सिंह को डीआईजी (पीएसी) मुख्यालय व डिप्टी डायरेक्टर विजिलेंस बनाया गया है। इसके अलावा भी कुछ अन्य अधिकारियों को इधर—उधर किया गया है।