Home News Posts उत्तराखंड मंत्री चुफाल के एस्कॉर्ट में शामिल कार दुर्घटनाग्रस्त

मंत्री चुफाल के एस्कॉर्ट में शामिल कार दुर्घटनाग्रस्त

0
829

पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल एक कार देर रात हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ।
जानकारी के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तब मंत्री बिशन सिंह चुफाल अपने एस्कॉर्ट के साथ डीडीहाट जा रहे थे। हादसे का कारण सड़क पर अधिक पाला होना बताया जा रहा है। इस वजह से मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार पलट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें मंत्री डा. धन सिंह रावत बाल—बाल बच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here