पुलिस परिजनों का सचिवालय कूच व धरना आज भी जारी

0
681

देहरादून। 4600 ग्रेट पे लागू किये जाने का शासनादेश जारी न होने पर पुलिस परिवारों की महिलाओं का आक्रोश कल गिरफ्तारी के बाद आज दूसरे दिन भी दिखायी दिया। पुलिस परिवारों की महिलाओं द्वारा आज एक बार फिर सचिवालय कूच किया गया। जिन्हे पुलिस द्वारा रोक कर गांधी पार्क लाया गया। जहंा इन महिलाओं द्वारा फिर धरना शुरू कर दिया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्मृति दिवस परेड के दौरान बीते 21 अक्टूबर को खुले मंच से घोषणा की गयी थी कि 2001 में भर्ती हुए सिपाहियों को सिंतम्बर माह से ग्रेट पे दे दिया जायेगा। साथ ही उन्होेने इसका शासनादेश जल्द लागू किये जाने की भी घोषणा की गयी थी। लेकिन जब सीएम की घोषणा के दो माह बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुआ तो बीते रोज पुलिस परिजनों का धैर्य समाप्त हो गया। पुलिस परिवारों की महिलाओं द्वारा बीते रोज मुख्यमंत्री आवास कूच किया गया। जिन्हे पुलिस द्वारा हाथीबड़कला के समीप बैरियर लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हे देर शाम निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
इस मामले में आज फिर पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा एकत्र होकर सचिवालय कूच किया गया। जिन्हे पुलिस द्वारा रोक कर गांधी पार्क ले जाया गया। जहंा इन महिलाओं द्वारा एक बार फिर धरना दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here