Home News Posts उत्तराखंड युवक को चाकुओं से गोदा, हालत गम्भीर

युवक को चाकुओं से गोदा, हालत गम्भीर

0
530

रुड़की। पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद के चलते तीन लोगोंं ने एक युवक को चाकू से बुरी तरह गोद डाला। हालांकि लोगों के हो हल्ला मचाने पर आरोपी फरार हो गये। युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे परिजनों व स्थानीय लोगों ने उसे अस्ताल पहुंचाया जहंा उसकी स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी सोनी पुत्र गिरवर सिंह ने कुछ समय पूर्व अपने किसी परिचित से एक युवक को पैसे उधार दिलवाये थे। बताया जा रहा है कि काफी समय बीतने के बावजजूद जब उस युवक ने पैसे वापस नहीं किये तोे सोनी ने उसे इस बात का तकादा करना शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार देर शाम उक्त युवक ने सोनी को फोन करके पैसे लेने के लिए बुलाया गया। जहंा उक्त युवक अपने दो दोस्तों को साथ लेकर आया और उन तीनोंं ने सोनी के मौके पर पहुंचते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे कि सोनी के गर्दन और हाथ में गंभीर घाव हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने सोनी को युवकों के चुंगल से छुड़ाकर उसके परिजनों को सूचना दी। पीड़ित के परिजन घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। वही सोनी की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर राशिद उर्फ अली, जगदीश उर्फ जग्गा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here