ऐसी झाड़ू लगाओ कि भाजपा कांग्रेस दोनों साफ हो जाएः मनीष

0
427

जो अब तक की सरकारों ने 20 साल में नहीं किया वह 5 साल में करेंगे

भवाली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार आप ऐसा झाड़ू लगाओ कि दिल्ली की तरह भाजपा और कांग्रेस दोनों साफ हो जाए।
उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर आए आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब चुनाव तक मैं आपके ही बीच रहूंगा क्योंकि आप सबका जो समर्थन व स्नेह मुझे मिल रहा है उसने मेरे आत्मविश्वास को मजबूत कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की अब तक की सरकारों पर जनता को लूटने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकारों ने ईमानदारी से काम किया होता तो आज उत्तराखंड की स्थिति कुछ अलग ही होती।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार ने सख्ती से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। अगर कहीं कोई भ्रष्टाचार होता है तो इसकी सीधी सूचना सरकार तक पहुंचती है और तत्काल उस पर एक्शन होता है। जनता का पैसा हड़पने वालों को सबक सिखाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार आप ऐसी झाड़ू लगाओ कि जैसे दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस दोनों का सफाया हो गया था वैसा ही सफाया उत्तराखंड में भी हो जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने जो 21 सालों में नहीं किया है वह आम आदमी पार्टी की सरकार 5 सालों में आपको करके दिखायेगी।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अब तक आपको चार गारंटी कार्ड दिए हैं जिसमें 300 यूनिट प्रQी बिजली देने का वायदा, राज्य की सभी महिलाओं को 1000 रूपये महीने की सम्मानराशि देने तथा एक लाख युवाओं को रोजगार और राज्य को विश्व मानचित्र पर आध्यात्मिक की राजधानी बनाने और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आम आदमी पार्टी राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि काम अगर ईमानदारी से किया जाए तो कोई काम मुश्किल नहीं होता है। हम आपको एक ईमानदार सरकार देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here