Home News Posts उत्तराखंड मां को अंतिम विदाई

मां को अंतिम विदाई

0
40
  • भावुक हुए सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मां को मुखाग्नि

    देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। 91 वर्ष की आयु में शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया था। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक श्रद्धांजलि दी। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान पर संपन्न हो गया। करीब 12.30 बजे उनके पार्थिव शरीर को चार पुत्रों में सबसे छोटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी।
    इससे पहले अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8.50 बजे शुरू होकर हरिद्वार चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग, स्थानीय और प्रदेश के नेता शामिल रहे। अंतिम यात्रा 11.40 बजे श्मशान घाट पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के नेताओं और साधु—संतों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी इस दौरान गांव से ही अंतिम यात्रा में शामिल रहे। सीएम योगी मां को कंधा देते हुए भावुक नजर आए।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित हरिद्वार के स्थानीय नेता और उत्तराखंड भाजपा के नेताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश के नेता भी हरिद्वार चंडी घाट श्मशान पर पहुंचे। हरिद्वार चंडीघाट पर अखिल भारतीय परिषद (निरंजनी) एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज, श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (महानिर्वाणी) के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज भी मौजूद रहे।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने भी इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यत्तQ कीं। विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों के दौरान भी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here