Home News Posts उत्तराखंड लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार, डेढ लाख रूपया...

लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार, डेढ लाख रूपया बरामद

0
47

देहरादून। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ लाख रूपया नगद बरामद कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सोनी पुत्र धज्जा राम, निवासी राणा कॉलोनी, नजदीक एएनडी पब्लिक स्कूल, हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी कि वह दोपहर को अपने घर हरिपुर कलां से देहरादून, दिनेश तिवारी के पास एक प्लॉट के सौदे के सम्बन्ध में 14 लाख रुपये नकद लेने गए थे, वह अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ अपने वाहन में बैठकर इंद्रेश हॉस्पीटल की तरफ जा रहे थे, इस दौरान इंद्रेश हॉस्पीटल के पास पीछे से 4—5 एक्टिवा व बाइक पर सवार युवकों द्वारा उनसे मारपीट शुरू कर दी तथा उनके वाहन के पीछे की सीट पर रखे पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को आवश्यक दिशा—निर्देश देते हुए अलग—अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस—पास आने—जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, साथ ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से घटना को अंजाम देने वाले सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्व. पंजाब सिंह, निवासी रोहीत नगर, बुग्गावाला रोड, बिहारीगढ़, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर, उ0प्र0, हाल पता किरायेदार मनोज कुमार, निवासी देहराखास, जसमीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी सुन्दरपुर, थाना बिहारीगढ़, हाल किरायेदार रामलीला ग्राउन्ड, पटेलनगर ईस्ट, पटेलनगर, देहरादून, शक्ति सिंह पुत्र स्व. बलबीर सिंह, निवासी 219 राजपुर रोड, जेआरडी कॉलेज, देहरादून को अल्का डेयरी से मेहूवाला की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में लूटे गए 01 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उनकेें द्वारा बताया कि दिनेश तिवारी उनका परिचित था और उनको जानकारी हुई थी कि दिनेश तिवारी प्लॉट के सौदे को लेकर भारी नगदी के साथ कुछ व्यक्तियों से मिलने जा रहा है, उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से लूट की योजना बनाई और 07 नवम्बर 2026 को इंद्रेश हॉस्पीटल के पास उनके द्वारा राजेश कुमार सोनी, दिनेश तिवारी, ओमकार व गुरविन्दर के साथ मारपीट करते हुए उनके वाहन में रखें 14 लाख रुपए लूट लिए एवं मौके से फरार हो गए, वह पुलिस से बचने के लिए भागने की फिराक में थे, इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों के साथ लूट की घटना में शामिल प्रकाश में आए अन्य 04 अन्य की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार वह के संभावित स्थान पर दबिशे दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here