Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग!

शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग!

0
27

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार रात शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा—तफरी मच गई। ट्रेन के एस—6 कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कोच में सवार करीब 80 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों के बैग और अन्य सामान जलने की खबर है। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। अमृतसर से बिहार के जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस जब उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नगीना रेलवे स्टेशन से पहले कोतवाली रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तो उसके एस—6 स्लीपर कोच से धुआं और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। देखते ही देखते कोच में धुआं फैलने लगा, जिससे यात्रियों में घबराहट पैदा हो गई। स्थिति को देखते हुए यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कोच को खाली कराया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर एस—6 कोच को पूरी तरह खाली करा लिया गया। इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के बैग और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई गई कि कोच के चार्जिंग पॉइंट या विघुत व्यवस्था में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू की। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित कोच को बरेली में बदलकर उसकी जगह दूसरा कोच लगाया गया। इस वजह से ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। नगीना जीआरपी के प्रभारी राहुल यादव के मुताबिक, घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आग से कुछ यात्रियों के सामान को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here