Home ताजा ख़बर मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, मिला कैबिनेट मंत्री का...

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

0
21

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राज्य के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनके दायित्वों और भूमिका का विस्तृत स्वरूप आगे स्पष्ट किया जाएगा।
मिथुन चक्रवर्ती ने वर्ष 2021 में भाजपा का दामन थामा था। पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय और निर्माण किया है। बंगाली सिनेमा में उन्हें ‘महागुरु’ के नाम से भी जाना जाता है।
इससे पहले सितंबर में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तम कुमार फिल्म सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मिथुन चक्रवर्ती को राज्य का सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की थी। सरकार ने फिल्म उद्योग और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मामलों में पहले भी उनकी सलाह ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here