Home News Posts उत्तराखंड लॉ कालेज भवन का हिस्सा गिरा, पीएसी जवान की मौत

लॉ कालेज भवन का हिस्सा गिरा, पीएसी जवान की मौत

0
29

हरिद्वार। ला कालेज में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कालेज परिसर में एक पुरानी बिल्ंिडग के अचानक भरभरा कर गिर जाने से उसमें एक पीएसी जवान दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव अभियान को चलाकर पीएसी जवान को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे का यह मामला धनौरी स्थित अमृत ला कालेज परिसर का है। यहंा इन दिनों एक पीएसी प्लाटून ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक ढह गया। जिसमें पीएसी जवान आदिल मलबे में दब गया। तेज आवाज के साथ मलबा गिरने से मौके पर मौजूद जवानो में अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व पीएसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत व बचाव अभियान के दौरान मलबे में दबे पीएसी जवान आदिल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस ने हादसे के कारणो की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here