Home News Posts उत्तराखंड सुपरहिट गढ़वाली फिल्म ‘घरजवैं’ की अभिनेत्री शांति का निधन

सुपरहिट गढ़वाली फिल्म ‘घरजवैं’ की अभिनेत्री शांति का निधन

0
33

मुंबई/देहरादून। उत्तराखंड फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। सुपरहिट गढ़वाली फिल्म ‘घरजवैं’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शांति चतुर्वेदी का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उत्तराखंडी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार शांति चतुर्वेदी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि एक दशक पहले भाई मनोहर चतुर्वेदी के निधन के बाद से वह टूट गई थीं। शांति चतुर्वेदी ने गढ़वाली के साथ ही हरियाणवी, भोजपुरी, राजस्थानी समेत 33 से अधिक फिल्मों में काम किया था। वह ‘माला कु श्याम’ वीडियो एल्बम में भी नजर आई थीं। वर्ष 1986 में रिलीज और तब की 35 लाख की लागत से बनी घरजवैं फिल्म उस दौर की सबसे महंगी और सबसे सफल फिल्म थी, जो दिल्ली के संगम सिनेमा हॉल में लगातार 29 हफ्तों तक चली थी। फिल्म में शांति चतुर्वेदी ने मुख्य नायिका की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके किरदार का नाम ‘माला’ था। उनके निधन पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, रंग गर्मी बलदेव राणा सहित तमाम लोक कलाकारों ने शोक जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here