Home News Posts उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिकों ने किया जिलाधिकारी का अभिनंदन, जिला स्तरीय समिति के गठन...

वरिष्ठ नागरिकों ने किया जिलाधिकारी का अभिनंदन, जिला स्तरीय समिति के गठन पर जताई खुशी

0
28

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की पूर्व बेला पर वरिष्ठ नागरिकों ने जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के गठन पर खुशी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी का अभिनंदन किया। संयुक्त नागरिक संगठन का एक शिष्टमंडल संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एम. थापा के नेतृत्व में गुलाब के फूल लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा अपने वायदे के अनुरूप जनपद स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए समिति का गठन कराया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समिति पीड़ित, असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों की समस्याओं के निराकरण में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए प्राथमिकता के आधार पर हरसंभव सहयोग देने के लिए तत्पर है। उन्होंने जीवन के नवें दशक की सीमा पार कर रहे कर्नल बी.एम. थापा और प्रकाश नागिया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
संगठन के प्रतिनिधियों ने नवगठित जिला स्तरीय समिति में संगठन को भी प्रतिनिधित्व दिए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों को समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में गिरीश चंद्र भट्ट, सुलोचना भट्ट, उमेश सक्सेना, राधा तिवारी, जगदीश बावला, डॉ. टी.एन. जोहर, एस.पी. चौहान, दिनेश भंडारी, ठाकुर शेर सिंह, दिनेश सक्सेना, उमेश्वर सिंह रावत, प्रदीप कुकरेती, अवधेश शर्मा, मुकेश नारायण शर्मा, कुसुम दशमाना, संजय गर्ग, मेजर एम.एस. रावत, मोहन सिंह खत्री, जगदीश भंडारी, अवधेश पंत सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here