Home News Posts उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: डीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की में एनएसयूआई का दबदबा

छात्रसंघ चुनाव: डीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की में एनएसयूआई का दबदबा

0
33

हरिद्वार। डीएवी डिग्री कॉलेज रुड़की छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने बड़ी जीत दर्ज की है। 6 पदों में से 4 पदों पर एनएसयूआई ने कब्जा कर लिया है।
छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आर्यन चौधरी विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर मयंक कर्णवाल ने जीत हासिल की, जबकि सह सचिव पद पर खुशी धीमान और विजय निर्वाचित हुए हैं। वहीं महासचिव और यूआर पद पर एबीवीपी प्रत्याशियों को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आर्यन चौधरी की जीत को एकतरफा बताया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री के गढ़ में एबीवीपी की यह हार चर्चा का विषय बनी हुई है। जीत के बाद कॉलेज परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here