Home News Posts उत्तराखंड वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

0
36
  • सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक

    देहरादून। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता—2026 में उत्तराखंड के युवाओं ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत ने कुल 6 रजत पदक और 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस प्राप्त किए और वैश्विक स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया। इसे वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया गया है। वर्ल्डस्किल्स विश्व का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कौशल मंच है, जिसमें विभिन्न देशों के युवा तकनीकी कौशल, दक्षता, नवाचार और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में करीब 1,400 प्रतिभागियों ने 64 कौशल विधाओं में हिस्सा लिया। सानिया जोशी और पार्थ वोहरा की सफलता की शुरुआत इंडिया स्किल्स 2025—26 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं चयन प्रक्रिया से हुई। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग तथा उत्तराखंड कौशल विकास समिति की ओर से प्रदेश के युवाओं को विभिन्न कौशल विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराए गए। राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बनाई। वर्ल्डस्किल्स में रजत पदक जीतकर उन्होंने उत्तराखंड की कौशल प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here