Home News Posts उत्तराखंड कार व ई—रिक्शा की टक्कर में एक ही परिवार के तीन की...

कार व ई—रिक्शा की टक्कर में एक ही परिवार के तीन की मौत

0
30

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में बीती शाम एक कार व ई—रिक्शा मेंं टक्कर हो जाने से एक बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सड़क हादसे का यह मामला लंढौरा क्षेत्रांर्तगत तिथौला के आगे पेट्रोल पंप के पास का है। बीती देर शाम तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई—रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई—रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोगों में चीख—पुकार मच गई। ई—रिक्शा में बच्चों समेत करीब 13 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि ढंढेरा के मिलापनगर निवासी अरशद और दिलशाद अपने परिवार के साथ लक्सर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में सभी सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अरशद (30) और दिलशाद (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं आठ वर्षीय बालक उमर की रास्ते में मौत हो गई। हादसे में घायल खतीजा, रिहाना, अमरिया, इनायत, आयत और अरहम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और चालक मौके से फरार है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here