Home News Posts उत्तराखंड भारी बर्फबारी के बीच गौमुख ट्रैक से ट्रेकर्स की वापसी शुरू

भारी बर्फबारी के बीच गौमुख ट्रैक से ट्रेकर्स की वापसी शुरू

0
24

लोकेंद्र सिंह बिष्ट

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के उच्च हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री गौमुख तपोवन ट्रैक पर गए ट्रेकर्स को वापिस बुलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन,वन विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ ट्रैकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में जुटी हैं। टीमों द्वारा ट्रैकिंग रूटों से देश-विदेश के ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के साथ ही उनके ठहरने, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।
गौमुख ट्रैक पर गए ट्रेकर्स जो कि भोजवासा और चीड़बासा में रुके थे, अधिकांश पर्यटकों को गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित वापस ले आया गया है। जो ट्रेकर्स या पर्वतारोही और उच्च हिमालय में गए हैं उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here