Home News Posts उत्तराखंड दिन दहाड़े मासूम बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप !

दिन दहाड़े मासूम बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप !

0
24

हरिद्वार। धर्मनगरी में आज दोपहर दिन दहाड़े घर के बाहर से एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
दिन दहाड़े मासूम बच्ची के अपहरण की यह घटना ज्वालापुर क्षेत्र में सामने आयी है। यहंा ईदगाह रोड स्थित दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने आज दोपहर दिनदहाड़े मासूम बच्ची के अपहरण की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्ची जुड़वा बहनों में से एक है और घटना के समय अपनी दादी के साथ घर के बाहर खेल रही थी।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची की दादी कुछ सामान रखने के लिए घर के अंदर गई थीं। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और मासूम बच्ची को गोद में उठाकर फरार हो गया। दादी के बाहर आने पर बच्ची को गायब देख परिवार में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई। आसपास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है। वहीं, स्थानीय युवाओं की टीम भी बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजन बच्ची की सकुशल बरामदगी की आस लगाए हुए हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here