Home News Posts उत्तराखंड शुद्धिकरण मामलाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शुद्धिकरण मामलाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
26

बेंगलुरु/देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान कराने के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भटृ सहित अन्य लोगों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत 31 अगस्त 2026 को विधान सौध पुलिस थाने में दाखिल की गई थी।
शिकायत 31 अगस्त 2026 को विधान सौध पुलिस थाने में दाखिल की गई थी। शिकायतकर्ता टी.आर. रामप्पा (आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष) हैं। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 173 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खड़गे की जनसभा के बाद 10 अगस्त को उसी स्थान पर शुद्धिकरण अनुष्ठान कराया गया। आरोप है कि यह कृत्य जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता को दर्शाता है। शिकायतकर्ता ने महेंद्र भटृ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस घटना का सार्वजनिक रूप से बचाव और समर्थन किया, जिससे सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने शिकायत प्राप्त करने के बाद कानूनी राय ली और 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार)को दोपहर 1 बजे जीरो एफआईआर दर्ज की। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(बी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई न होने से जातिगत पूर्वाग्रह को बढ़ावा मिल सकता है और संवैधानिक मूल्यों को खतरा पैदा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग, मीडिया रिपोर्ट्स और गवाहों के बयान एकत्र करने को कहा है। यह जीरो एफआईआर अब उत्तराखंड पुलिस को भेजी जाएगी, जहां आगे की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here