Home News Posts उत्तराखंड पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल

0
26
  • बसंत विहार क्षेत्र की चेन लूट मामले में चल रहा था फरार

देहरादून। बंसत विहार क्षेत्र में हुई चेन लूट मामले में फरार चल रहे बदमाश की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसका उपचार जारी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, स्कूटी तथा लूटी गयी चेन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बसंत विहार क्षेत्र में देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन स्कूटी चालक चेकिंग प्वाईंट पर न रुककर टी एस्टेट की तरफ भागने लगा। इस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया, बदमाश द्वारा पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही की गयी। जिसके चलते बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया जिसे उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गयी। पुलिस के अनुसार घायल हुआ बदमाश बीती 14 अगस्त को बसंत विहार इलाके में हुई वृद्ध महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना में आरोपी है। जिसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूटी गयी चेन बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश का नाम आकाश उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून बताया जा रहा है। जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here