Home News Posts उत्तराखंड ज्वेलरी की दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

ज्वेलरी की दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

0
35

हरिद्वार। साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच बीती रात दरगाह पहाड़ी गेट के पास अजमेरी बाजार में ज्वेलरी की दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाजार में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 20 मिनट तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। उर्स के चलते कलियर में इन दिनों जायरीनों की भारी भीड़ है। ऐसे में बाजार के बीच दुकानों में आग लगने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। करीब 20 मिनट बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई तेज की गई। आग लगने के कारणों और दुकानों में हुए नुकसान का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग किस वजह से लगी, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। साबिर पाक के सालाना उर्स के चलते कलियर में देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। ऐसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले समय में मुख्य बाजार में आग लगने तथा दमकल की टीम के पहुंचने में देरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here