- पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नई दिल्ली/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लेते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत को पार्टी का नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दें कि संघीय पृष्ठभूमि और व्यापक संगठनात्मक अनुभव रखने वाले तीरथ सिंह रावत पहले भी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी के इस फैसले से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों में उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।




