Home News Posts मंदिरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरफ्तार

मंदिरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरफ्तार

0
37
  • आरोपी के कब्जे से चरस भी बरामद

पिथौरागढ़। विभिन्न मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोेपी के कब्जे से चोरी की रकम के साथ—साथ 213.7 ग्राम अवैध चरस भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं की सूचना मिलने पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित जांच शुरू कर दी गयी। जांच केे दौरान पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सन्तेष धामी उर्फ सन्नी धामी (21 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम गलाती, धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बीती 31 मई की रात्रि ग्राम पौण स्थित चण्डिका मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से चोरी की 1900 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई। गरफ्तारी के दौरान की गई तलाशी में आरोपी के पास से 213.7 ग्राम अवैध चरस (पन्नी सहित) भी बरामद हुई, जिसके संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि आरोपी की संलिप्तता भदेलवाड़ा मंदिर, पुनेड़ी मंदिर एवं लिन्ठ्यूड़ा मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं में भी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here