देहरादून। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति की ओर से प्रेमनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अमलतास, सिल्वर ओक, कनेर, चंपा, गुलमोहर तथा केसिया सियामिया सहित विभिन्न प्रजातियों के 60 फूलदार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि वर्ष 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही सुश्री मीनू कलिरमण रहीं। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति द्वारा लगातार चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियानों की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मामचंद ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं खाद की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालयी ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इसी चुनौती से निपटने और उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता एवं हरित पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से समिति लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रही है।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, सदस्य दीपक सिंह, राजेश भाटिया, नितिन कुमार, रविंद्र खालसा, गौरव सोनकर, हर्षवर्धन जमलोकी, दिवाकर नैथानी, सुंदर शुक्ला, पियूष निगम, राजेश बाली, गगन चावला, सोनिया एवं सपना कार्की उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य अतिथि डॉ. जसविंदर सिंह गोगी (उपाध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी), विशिष्ट अतिथि सुश्री मीनू कलिरमण, प्रधानाचार्य श्री मामचंद तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।




