Home News Posts उत्तराखंड 4 लाख के मोबाइल फोन को पुलिस ने किया उनके स्वामियों के...

4 लाख के मोबाइल फोन को पुलिस ने किया उनके स्वामियों के सुपुर्द

0
26

देहरादून। 4 लाख के मोबाइल फोन खोज कर पुलिस ने उनके स्वामियो के सुपुर्द कर दिया है। अपने खोये मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों व उनके परिजनों द्वारा पुलिस की प्रशंसा कर आभार प्रकट किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित पोर्टल के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा थानों पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है।
उक्त क्रम में कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित पोर्टल के माध्यम से पूर्व में गुमशुदा/खोये हुए 8 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 4 लाख रुव) बरामद किए हैं, जिन्हें आज उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस सौंप दिया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोनों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यश्ौली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here