Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट नहीं रहे

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता हीरा सिंह बिष्ट नहीं रहे

0
19


देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का शनिवार देर रात निधन हो गया। वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक व्याप्त हो गया।
राज्य निर्माण से पहले से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हीरा सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बनने के बाद भी संगठन और सरकार दोनों जगह अहम भूमिका निभाई। वह एन.डी. तिवारी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा विभाग संभाल चुके थे। तीन बार विधायक निर्वाचित हुए बिष्ट जी अपनी सरलता, साफगोई और जनता से जुड़ाव के लिए पहचाने जाते थे। नेता जी के निधन पर मुख्यमंत्री सहित सभी दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार को देहरादून स्थित नालापानी श्मशान घाट में संपन्न होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हीरा सिंह बिष्ट के जाने से उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ी क्षति हुई है। उनके निधन के साथ ही प्रदेश ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता खो दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here