September 10, 2026वर्ष 2022—23 से जून 2026 तक विधायकों की 66 प्रतिशत विधायक निधि खर्च सूचना अधिकार के तहत उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ खुलासा उधमसिंहनगर। उत्तराखण्ड के विधायकों का कार्यकाल पूर्ण होने में कुछ माह ही शेष है। लेकिन उन्हें प्राप्त हुई विधायक निधि में से 66 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च हुई हैं। उत्तराखंड के 5 मंत्री विधायक निधि खर्च में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पीछे है।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से विधायक निधि खर्च सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में उपायुक्त (प्रशासन) हेमन्ती गुंजियाल ने अपने पत्रांक 319762 के साथ वर्तमान विधायक निधि विवरण की फोटो प्रति उपलब्ध करायी है।उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2022—23 से 2025—26 में माह जून 2026 तक 166400 लाख की विधायक निधि उपलब्ध हुई लेकिन इसमें से केवल 66 प्रतिशत 1,09129.19 लाख की विधायक निधि ही खर्च हुई है जबकि 34 प्रतिशत विधायक निधि खर्च होने को शेष हैं। उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के विधायक निधि खर्च को देखे तो 4 मंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आगे हैं। इसमें सबसे अव्वल 77 प्रतिशत खर्च वाले रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, दूसरे स्थान पर 72 प्रतिशत विधायक निधि खर्च वाले सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, तीसरे स्थान पर 68 प्रतिशत खर्च वाले चौबटृाखाल विधायक सतपाल महाराज, चौथे स्थान पर 66.11 प्रतिशत खर्च वाले राजपुर रोड विधायक खजान दास, पांचवें स्थान पर 65.61 प्रतिशत खर्च वाले विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है। इसके अतिरिक्त छठे स्थान पर 65.45 प्रतिशत मंसूरी विधायक गणेश जोशी, सातवें स्थान पर 62 प्रतिशत भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, आठवें स्थान पर 60 प्रतिशत सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य, नवें स्थान पर 57 प्रतिशत खर्च वाले नरेन्द्र नगर विधायक सुबोध उनियाल तथा दसवें स्थान पर 37 प्रतिशत विधायक निधि खर्च वाले श्रीनगर विधायक धनसिंह रावत हैं। उत्तराखंड में सर्वाधिक विधायक निधि खर्च करने वाले विधायकों में प्रथम स्थान पर 77 प्रतिशत खर्च करने वाले प्रदीप बत्रा तथा फुरकान अहमद दूसरे स्थान पर 76 प्रतिशत खर्च करने वाले रवि बहादुर, सरवत करीम, मदन सिंह बिष्ट, तीसरे स्थान पर 75 प्रतिशत खर्च वाले चन्दन राम दास, महेश सिंह जीना, चौथे स्थान पर 74 प्रतिशत खर्च वाले उमेश शर्मा, गोपल सिंह, सुमित ह्रदेयश, पांचवें स्थान पर 73 प्रतिशत खर्च वाले ब्रज भूषण गैरोला, आदेश सिंह (बी.एच.ई.एल.) अनुपमा रावत, राज कुमार पोरी, मोहन सिंह, डॉ0 मोहन सिंह (लालकुआं) तथा फकीर रामंता शामिल है। छठे स्थान पर 72 प्रतिशत खर्च वाले बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र कुमार, सौरभ बहुगुणा, सातवें स्थान पर 71 प्रतिशत खर्च वाले ममता राकेश तथा त्रिलोेक सिंह चीमा, आठवें स्थान पर 70 प्रतिशत खर्च वाले मदन कौशिक व अरविन्द पांडेय, नवें स्थान पर 69 प्रतिशत खर्च वाले विनोद कण्डारी, उमेश शर्मा, शहजाद, ऋतु खंडूरी, सरिता आर्य, तिलकराज बेहड़, भुवन चन्द्र, दसवें स्थान पर 68 प्रतिशत खर्च वाले सतपाल महाराज शामिल हैं।उत्तराखंड के सबसे कम विधायक निधि खर्च होने वाले विधायकों में सबसे कम 30 प्रतिशत खर्च वाले किशोर उपाध्याय दूसरे स्थान पर 37 प्रतिशत खर्च वाले डा0 धनसिंह रावत, तीसरे स्थान पर 44 प्रतिशत खर्च वाले रेणु बिष्ट, चौथे स्थान पर 51 प्रतिशत खर्च वाले प्रीतम सिंह, पांचवें स्थान पर 52 प्रतिशत खर्च वाले सुरेश गड़िया छठे स्थान पर 53 प्रतिश वाले खुशाल सिंह, सातवें स्थान 54 प्रतिशत वाले प्रेम चन्द्र अग्रवाल, आठवें स्थान पर 55 प्रतिशत वाले यशपाल आर्य तथा शक्ति लाल शाह, नवें स्थान पर 56 प्रतिशत वाले प्रमोद नौटियाल, तथा दसवें स्थान पर 57 प्रतिशत खर्च वाली श्रीमति श्ौला रानी, भरत सिंह तथा सुबोध उनियाल शामिल शामिल है।