Home उत्तराखंड Chamoli नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भवती करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भवती करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0
53

चमोली। नाबालिग से दुष्कर्म व उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना थराली पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री काफी दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। नियमित चिकित्सकीय परीक्षण हेतु अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांच के आधार पर उसे 26 सप्ताह की गर्भवती बताया गया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि अजय कुनियाल पुत्र योगेश्वर प्रसाद, निवासी मल्ला मुन्दोली, थाना देवाल, जनपद चमोली ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया तथा किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी अजय कुनियाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here