Home News Posts गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

0
25
  • तमंचा, कारतूस, नगदी, गौ मांस व बाइक बरामद
  • गौकशी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में चल रहा था फरार
  • गौकशी मामले में पहले भी जा चुका है जेल

उधमसिंहनगर। गौकशी व पुलिस पार्टी पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसओजी व पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, गौमांस व बाइक बरामद की है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर का एक साथी फरार होने मेंं सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात एसओजी व थाना गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि गदरपुर क्षेत्र में पूर्व में गोकशी कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला फरार आरोपी मोईन पुत्र यामीन निवासी चक्कर की मिलक, मुरादाबाद, उ.प्र. अपने किसी अन्य साथी के साथ स्वार (रामपुर) के रास्ते बाजपुर में गोमांस की तस्करी करने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसओजी व थाना गदरपुर पुलिस ने बाजपुर क्षेत्र के कनौरा तिराहे (राष्ट्रीय राजमार्ग 74) पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान स्वार की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल तेज गति से बाजपुर की ओर भगा ली।
पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आम के बाग की तरफ गिर गई। अपने आप को घिरा देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी मोईन के बाएं पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी मोईन को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। जिसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिन्दा व दो खोखा कारतूस, करीब 17 किलो गौमांस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश देने में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here