देहरादून। पुलिस ने चोरी के दो दुपहिया वाहनों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि थाना नेहरू कॉलोनी पर अलग—अलग तिथियां में वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों को नेहरुकोलोनी क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से चोरी किये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर वाहन चोरी के अलग—अलग मुकदमें दर्ज किये गए।
पुलिस टीमों द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मिली सूचना पर वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल मोहन क्षेत्री उर्फ मांचा पुत्र दिल बहादुर हरिपुर नवादा निकट शिव मंदिर जंगल रोड, वीरपाल उर्फ भेड़ पुत्र सरफराज मिनी मसूरी नवादा नेहरू कॉलोनी, तथा अरसल पुत्र असलम निवासी रफीक का मकान भगत सिंह कॉलोनी, नियर जैन प्लॉट रायपुर को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा अलग—अलग स्थानों से चुराई गई 02 मोटर साइकिल, 06 एक्टिवा तथा 02 एक्टिवा के इंजन व अन्य पार्टस बरामद किये गये।




