Home News Posts उत्तराखंड मॉक ड्रिलः भारी वर्षा के चलते सात स्थानों पर आयी आपदा

मॉक ड्रिलः भारी वर्षा के चलते सात स्थानों पर आयी आपदा

0
29

देहरादून। पुलिस ने मॉक ड्रिल अभियान चलाया, जिसके तहत भारी वर्षा के चलते सात स्थानों पर आपदा आने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस द्वारा राहत व बचाव अभियान चलाया गया।
आज यहां भारी वर्षा के कारण चकराता—त्यूनी मोटर मार्ग पर स्थान चकराता के समीप धारनाधार से भूस्खलन एवं बोल्डर गिरने की घटनाएं हुईं। भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ जाने से मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया। कई यात्री वाहन, स्थानीय परिवहन वाहन तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले ट्रक मार्ग के दोनो ओर फंस गएं। उक्त सूचना को आपदा कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल उप जिलाधिकारी चकराता को सूचना से अवगत करा दिया गया है। ऊपरी जलागम क्षेत्रों में लगातार भारी वर्षा के कारण रिस्पना, गंगा, चन्द्रभागा, सुसवा एवं सोंग नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बाढ़ का पानी गौहरी माफी क्षेत्र में प्रवेश करने लगा। कई सड़कें एवं छोटे पुल जलमग्न हो गए हैं, जिससे संपर्क मार्ग बाधित हो गया है तथा अनेक परिवार फंस गए हैं। पशुधन एवं घरेलू संपत्तियां भी खतरे में हैं। आगामी भारी वर्षा की चेतावनी से लोगों में भय का वातावरण है। प्रभावित लोगों की तत्काल निकासी, नावों एवं बचाव दलों की तैनाती, राहत शिविर स्थापना, चिकित्सा सहायता एवं नदी के जलस्तर की निरंतर निगरानी आवश्यक है। रिस्पोसिबल आफिसर/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर आईआरएस से जुडे सभी अधिकारी कंट्रोल रूम पहुंचे। इंसीडेंट कमांडर द्वारा बताया गया कि चकराता, त्यूनी मोटर मार्ग 707 ए में स्थान धारणादार के पास भूस्खलन व बोल्डर आने से दोनों तरफ 8—10 वाहन मार्ग के दोनों तरफ फंसे हैं तथा एक वाहन पर बोल्डर गिरने से दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वही चकराता में जल भराव में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया। डोईवाला में भी जलभराव में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही चकराता त्यूणी मोटर मार्ग यातायात हेतु सुलभ करा दिया गया है। वहीं विकासनगर, मालदेवता, कार्लीगाढ, दूधली, के साथ ही बडकली वाला पुल डोईवाला में जल भराव की सूचना पर फंसे अन्य चार लोगां को फोर्स द्वारा ढूंढ लिया गया है व एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू की कार्रवाई गतिमान है। सहसपुर में नदी में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर रिलीफ कैंप डोईवाला में भर्ती कराया गया। राजकीय प्राथमिक विघालय जमनपुर से विघालय के बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। देहरादून के सभी सात लोकेशन पर माकड्रिल पूरी हो गयी है। इंसीडेंट कमांडर द्वारा रेस्क्यू कार्यो मे लगे सभी एजेंसियों के साथ ब्रीफिंग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here