- उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखण्ड में भी सड़कों पर नमाज पर पाबंदी
देहरादून। उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखण्ड में भी सड़को पर नमाज पढ़ने पर सरकार की ओर से पाबंदी लगायी गयी है।
मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गयी है। उन्होने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रहे है जिसमें लाखो श्रद्धालुओं का देश विदेश से उत्तराखण्ड आना हो रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि ऐसे में सड़कों पर नमाज पढ़ने से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई ऊपर नहीं है। इस व्यवस्था को बिगाड़ने का किसी को अधिकार नहीं है।
सीएम धामी ने कहा है कि नमाज निर्धारित जगहो यानि मस्जिदोे व ईदगाहों पर ही पढ़ी जानी चाहिए न कि सार्वजनिक सड़कों पर? उन्होने कहा कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की किसी को इजाजद नहीं दी जायेगी। उन्होने कहा कि सार्वजनिक रास्तो को बाधित करने से परेशानी होती है। उन्होने कहा कि हमारा कत्यर्व्य है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विदित हो कि यूपी की योगी सरकार ने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर काफी समय से पाबंदी लगायी हुई है। अब उत्तराखण्ड की धामी सरकार द्वारा भी इस पर पांबदी लगा दी गयी है। उत्तराखण्ड सरकार का मानना है कि सड़कों पर नमाज पढ़ने से कानून व्यवस्था के साथ साथ यातायात के भी प्रभावित होना तय माना जाता है इसके चलते यह फैसला लिया गया है।




