May 14, 2026चार लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्याउत्तरकाशी। राज्य में चल रही चारधाम यात्रा लगातार गति पकड़ रही है। श्री यमुनोत्री धाम और श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए गए व्यापक इंतजामों के चलते तीर्थयात्री निर्बाध रूप से दर्शन कर रहे हैं।यात्रा बुलेटिन के अनुसार,बुधवार 13 मई 2026 को शाम 6.30 बजे तक दोनों धामों में कुल 26,718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 14,044 पुरुष, 12,116 महिलाएं और 558 बच्चे शामिल रहे। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 4,12,815 श्रद्धालु यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। इनमें यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,07,390 है वहीं गंगोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,05,425 है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या से स्पष्ट है कि इस वर्ष यात्रा के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।यात्रा मार्गों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं। बुधवार को दोनों धामों के लिए कुल 2,243 वाहनों का संचालन किया गया, जिनमें यमुनोत्री धाम के लिए 1,013 वाहन रहे वहीं गंगोत्री धाम के लिए 1,230 संचालित किये गये। इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 40,989 वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु इन दोनों पवित्र धामों तक पहुंच चुके हैं।
May 14, 2026इसमें किसी को भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से सोना न खरीदने से लेकर पेट्रोल—डीजल तथा खाघ तेलों से लेकर अन्य अपने तमाम खर्चों में कटौती करने की जो अपील की है वह बेवजह नहीं है। इसके सीधा मतलब है देश की वित्तीय स्थिति का डांवाडोल होना। इस आर्थिक संकट के पीछे तमाम प्रत्यक्ष और परोक्ष कारण है। यह अलग बात है कि सरकार इसके पीछे ईरान—इजरायल युद्ध के कारण लाल सागर के आयात मार्ग को बाधित होने का कारण बताकर अन्य आर्थिक नीतियों में असफलता के मुद्दों को छिपाने की कोशिश कर रही हो। डॉलर के मुकाबले रुपए का इतना कमजोर होना कि आयात निर्यात का संतुलन ही बिगड़ जाए और सरकार की वह मजबूरी कि वह अपने रिजर्व कोष की पाबंदियों से अधिक खर्च न कर पाए तब सरकार के पास जनता से त्याग की अपील करने के सिवाय और रास्ता भी नहीं बचता है लेकिन पीएम मोदी जो अब तक देश के लोगों के सामने तमाम तरह की ऊल—जुलूल नसीहत करते रहे हैं इसलिए उनकी वर्तमान नसीहतों का भी सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है तथा पीएम की बात को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। पीएम मोदी और उनकी सरकार के सामने अब जो अविश्वास का माहौल बन चुका है उसे साधने में अब भाजपा का आईटी सेल और भाजपा शासित राज्यों द्वारा भी युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं। पीएम मोदी की अपील के बाद भी उनकी अपनी रैलिया में भीड़ जुटाना तथा मंत्रियों और विधायकों द्वारा अपने खर्चों में कटौती न करने पर जब विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी की कि वह दूसरों को नसीहते और खुद मियां फजीहत बन रह है, तब जाकर भाजप का नेतृत्व जागा और पीएम के काफिलो और राज्यों की सरकारों तक इसका असर देखने को मिला। नेता विपक्ष राहुल गांधी एक समय में पीएम मोदी का मजाक बनाते हुए उन्हें सूट बूट वाली सरकार बताते थे। तब लोग राहुल को भला बुरा कहते थे लेकिन अब उन्हें भी समझ आ गया है कि सूट भूट वाली मोदी सरकार ने देश की आर्थिक बदहाली को कितनी गहरी खाई में धकेल दिया है भाजपा का आईटी सेल अब खोज खोज कर उन पूर्व प्रधानमंत्रियों की ऐसी अपीलों को प्रचारित कर रहा है लेकिन विडंबना यह है कि पूर्व सरकारों के समय में देश की हालात क्या थे? 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से अन्न बचाने के लिए सोमवार का व्रत रखने की अपील की गई थी लेकिन तब देश में अन्न का भारी आकाल था और सादा जीवन उच्च विचार की श्ौली के तहत अमेरिका पर अन्न की निर्भरता को कम करना चाहते थे। देश हित में उन्होंने खुद भी उपवास किए थे तथा इंदिरा गांधी ने अपने जेवर दान कर दिए थे। आज भारत के सामने वैसी स्थितियां नहीं है। एक तरफ सरकार विकसित भारत की बात करती है और 5 ट्रिलियन वाली अर्थव्यवस्था का ढोल पीटती है और दूसरी तरफ लोगों से त्याग की अपील की जाती है व अपील से पूर्व पांच राज्यों में धन को धुआ—धुआ बनाकर उड़ाने के बाद की जाती है। अगर देश इतने बड़े संकट में था तो सरकार को चुनाव से पूर्व या चुनाव के समय में ही इस त्याग के लिए अपील करने का साहस दिखाना चाहिए था लेकिन पीएम तो चुनाव के बाद भी रोड व जीत के जश्न और शपथ ग्रहण समारोह में खूब भीड़ जुटाने व खर्च करने में व्यस्त दिखे? ऐसे में जनता का सवाल उठना भी वाजिब है भले ही सरकार इसका जवाब दे न दे और तो और अभी कुछ नेता स्वच्छ भारत अभियान की तरह सड़कों पर झाड़ू लगाने व फोटो शॉप करने की तर्ज पर स्कूटर की सवारी करने का दिखावा कर रहे हैं ऐसे में जनता भी इन पर क्या भरोसा करेंगी? सोचनीय सवाल है। लोग पूछ रहे हैं क्या कमाल है घोर आर्थिक संकट में भी अवसर की यह तलाश।
May 13, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईधन की बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस — यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाघ पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान हालात में नागरिकों से छोटे—छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग की अपील की है। जिसका जनसामान्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।उन्होने कहा कि इसी क्रम में उत्तराखंड में भी कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार तत्काल प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं। जिनमें सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढावा दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों में भी वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही लोगों को सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के वाहन फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित किया जाएगा। वर्क फ्रॉम होम के तहत घर से ही कार्य करेंगे। जन सामान्य को भी सप्ताह में एक दिन ष्छव टमीपबसम क्ंलष् के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होने कहा कि परिवहन विभाग को सार्वजनिक बसों की सेवा और क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा। जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, उनके द्वारा एक दिन में अधिकतम एक वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द ही प्रभावी ईवी पॉलिसी लाई जाएगी। ट्टमेरा भारत, मेरा योगदान’ जैसे जन—जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को एक वर्ष तक सोने की खरीद को सीमित करने के लिए जागरुक किया जाएगा।कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि आम जनमानस को कम तेल वाले भोजन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कैंटीनों में तेल उपयोग की समीक्षा करते हुए उसके उपयोग में कमी लाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा उर्वरकों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
May 13, 2026प्रदेश एवं देशवासियों की सुख—समृद्धि की कामना रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में आज नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे, उन्होंने विधिवत पूजा—अर्चना कर भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।राज्यपाल यादव प्रातः श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने धाम की दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभूति को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत केंद्र है। राज्यपाल ने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न सेवा संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने यात्रा मार्ग एवं धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान राज्यपाल ने श्रद्धालुओं एवं तीर्थ पुरोहित समाज से भी संवाद किया तथा यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है तथा यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एक नई ऊर्जा एवं सकारात्मक अनुभूति लेकर लौटता है।
May 13, 2026उधमसिंहनगर। नई कार लेकर लौट रहे चंपावत के शिक्षक की नानकमत्ता में सड़क हादसे में मौत हो गयी। दुर्घटना के दौरान हुई आमने सामने की टक्कर में दूसरी कार सवार एक अन्य व्यक्ति भी काल के गाल में समा गया। वहीं दोनो कारो में सवार दो अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए है, जिनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो कारों की आमने—सामने की भीषण टक्कर में चंपावत निवासी शिक्षक संजय पांडे और किच्छा निवासी युवक दीपांत सिंघल की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार सितारगंज उपजिला चिकित्सालय में चल रहा है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।जानकारी के अनुसार चंपावत जनपद के माडली क्षेत्र निवासी 41 वर्षीय शिक्षक संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में तैनात थे। बीते रोज वह अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ हल्द्वानी नई कार खरीदने गए थे। देर रात करीब 10.30 बजे दोनों नई कार लेकर चंपावत लौट रहे थे। इसी दौरान नानकमत्ता—दहला रोड हाईवे पर उनकी नई कार की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत बेहद तेज थी। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर नानकमत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भेजा गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी चंद्रप्रकाश जोशी घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार किच्छा निवासी 24 वर्षीय दीपांत सिंघल पुत्र पवन कुमार सिंघल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र बिश्चल सिंह निवासी किच्छा घायल बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि संजय पांडे शिक्षण कार्य के साथ भजन गायकी से भी जुड़े थे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के रूप में थी। उनके निधन की खबर के बाद चंपावत क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वहीं, दीपांत सिंघल की मौत से किच्छा स्थित उनके परिवार और परिचितों में भी शोक पसरा हुआ है। शवों का पोस्टमार्टम खटीमा में किया जा रहा है।
May 13, 2026हरिद्वार। धर्मनगरी में नशा तस्करी कर रहे हसीन तोता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 78 लाख रूपये आंकी गयी है।जानकारी के अनुसार बीते रोज नशा तस्करी की सूचना के बाद कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान संयुक्त टीम को बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।