Home News Posts उत्तराखंड ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

0
42

देहरादून। ट्रक के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज प्रातः ग्राम चौकीदार अटाल से थाना त्यूणी को अटाल से आगे ग्राम फेडीज के पास एक ट्रक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी पुलिस फोर्स व राहत बचाव उपकरण लेकर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए अवगत कराया गया। मौके पर वाहन ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था तथा मौके पर एक व्यक्ति ट्रक वाहन के केविन में मृत अवस्था में मिला, स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर पंचायतनामा की कार्यवाही हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया जा रहा है। अन्य सवारियों के बारे में वाहन स्वामी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई, तो वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि चालक विपिन कुमार पुत्र सोविंदर लाल निवासी ग्राम भद्रासु (खरसाड़ी) पोस्ट ऑफिस गड़ूगाढ़ थाना मोरी जिला उत्तरकाशी, विकास नगर से मोरी फाइबर इंट लेकर आ रहा था तथा वाहन चालक के अतरिक्त अन्य कोई व्यक्ति वाहन में मौजूद नहीं था। घटनास्थल वाहन के आसपास वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है मिला। घटना के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here