Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरी कार, 3 की मौत

खाई में गिरी कार, 3 की मौत

0
29

रुद्रप्रयाग। सड़क दुर्घटना में देर रात एक तेेज रफ्तार अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौके पर हीं मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों शवों को बाहर निकाला। जिस पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला भीरी—ककोला मोटर मार्ग का है। यहंा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देर शाम का बताया जा रहा है, जब वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अंधेरा और खाई की गहराई रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी चुनौती बनी रही, लेकिन टीम ने साहस दिखाते हुए नीचे उतरकर संयुक्त अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक रुद्रप्रयाग जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here