देहरादून। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद कर लिये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को थाना विकासनगर क्षेत्र नायरा पेट्रोल पंप के सामने बाईपास रोड अजीत नगर विकासनगर में एक बन्द घर में नकदी व ज्वेलरी चोरी होने की लिखित शिकायत दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को आवश्यक दिशा—निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस—पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध के संबंध में स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले लोगों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरुप मिली सूचना पर बाईपास रोड त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घटना को अजांम देने वाले 03 लोगों को इस्तियाक पुत्र मरहूम इस्लाम, अनीश पुत्र अनवर, नफीस पुत्र फकरु को घटना में चोरी की गई 02 लाख रूपये अनुमानित कीमत की ज्वैलरी व 01 लाख 70 हजार रूापये नकद तथा अन्य दस्तावेज, पेंचकस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह घटना से पूर्व बंद घरो की रेकी कर घरों को चिन्हित करते थे। उनके द्वारा उक्त घर की भी रैकी की गई तथा रात्री में आने जाने वाले लोगो की नजर से बचते हुए घर का ताला तोडकर घर से नकदी, व ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी की घटना को अजांम दिया गया था तथा रात्रि में पुलिस से घबराकर उनके द्वारा चोरी का सामान घटनास्थल से कूछ दूरी पर छिपा दिया था। जिसे वह आज लेकर भागने की फिराक में थे, परन्तु इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें पकड लिया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।




